अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो दौरे पर पहुंचे राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड में उनके विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के घर पर ईडी की रेड को लेकर मीडिया से बात की. श्री आलम ने कहा कि जो दोषी होंगे उन पर कानून तो कार्रवाई करेगा ही. ईडी अपना काम कर रही है, इस पर मेरा बोलना उचित नहीं होगा. ईडी का अपना काम है और वह कर रहा है, लेकिन राज्य में जो भी इस तरीके के दोषी अधिकारी पदाधिकारी होंगे उनको कानून छोड़ेगा नहीं और उन पर कार्रवाई होगी. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि आज सुबह से ही झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के झारखंड स्थित रांची जमशेदपुर सहित 24 ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है, जहां मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित कागजात खंगाले जा रहे हैं और लगातार छापेमारी जारी है.











