आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेज-7 से झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा संगठन के कोल्हान प्रभारी अवधेश सिंह के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय शामिल हुए. यात्रा की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गयी. यात्रा के आरआईटी मोड़ पहुंच पहुंच कर सभा के रूप में तब्दील हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए शैलेश पांडेय ने कहा कि भाजपा देश में धर्म एवं जाति के नाम पर लोगों को विभाजित करना चाहती है. यात्रा का लक्ष्य भाजपा की विभाजनकारी नीतियों से देशवासियों को आगाह और जागरूक करना है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अपने पूंजीपति मित्रों की स्वार्थसिद्धि में जुटी हुई है. सरकार को देश में महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था सहित जनमानस के ज्वलंत मुद्दे नजर नहीं आते. शैलेश पांडेय ने बताया कि आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे हुए हैं एवं इन 100 दिनों में यात्रा 2748 किमी चली है. सभा को कांग्रेस नेता राजा सिंह एवं अवधेश सिंह ने भी संबोधित किया. यात्रा में राजा सिंह राजपूत, अवधेश सिंह, देवदत्त राम, शैलेश शर्मा, दुर्गा राम बैठा, दीपक मिश्रा, सुल्तान अहमद, सोमनाथ सरकार, गोविंद बगदल, त्रिवेन सोय, दीपक दंडपत, दयानिधि नायक, उदयकांत शर्मा, राजकुमार झा, चंदन यादव, अखिलेश यादव, बुचकू भक्ति, कमलेश्वर जाल, रोहित तिर्की, सोमनाथ सरकार, राहुल पासवान, राजकुमार दास तथा काफी संख्या में कामगार एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए.












