सरायकेला : सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देशन में मंगलवार को आदित्यपुर पुलिस ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया. दरअसल मंगलवार को गम्हरिया इंग्लिग स्कूल के तीन नाबालिग छात्र अचानक से गायब हो गए इनमें दो सगे भाई थे. परिजनों के मुताबिक बच्चे घर से स्कूल के लिए निकले थे. मगर पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद पता चला कि बच्चे घर से भागने की पूरी तैयारी में घर से निकले थे. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं का संकलन करते हुए पाया कि तीनों बच्चे टाटानगर रेलवे स्टेशन में देखे गए हैं. उसके बाद रेल पुलिस के सहयोग से बच्चों को रांची रेलवे स्टेशन पर उतारा गया. बताया जाता है कि तीनों बच्चे सुरक्षित है और रांची जीआरपी के कस्टडी में है. इधर बच्चों के सकुशल बरामदगी होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है और पुलिस के कार्यों की जमकर सराहना की है.




