सरायकेला: सरायकेला जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक माह का विशेष अभियान शुरू किया गया है. इसके तहत बगैर हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ खास सख़्ती बरती जा रही है. 1 सितंबर से 15 सितंबर 2025 तक चले इस अभियान में जिले के सभी थानों और यातायात थाना ने मिलकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 2,172 वाहनों से 22 लाख 81 हजार 450 रुपये का जुर्माना वसूला गया. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने आमजनों और वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें. उन्होंने कहा कि राहगीरों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है. साथ ही सड़क सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है. यही करण है कि नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों से 6 लाख 16 हजार, बिना बीमा वाहन चलाते 2.2 लाख, बिना लाइसेंस वाहन चलाते पकड़े गए चालकों से 2.95 लाख, दोपहिया पर ट्रिपल राइड करते पकड़े वाहन चालकों से 24 हजार, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते वाहन चालकों से 4.53 लाख, मोबाइल पर बात करते वाहन चलाने वालों से 57 हजार, सिग्नल जंपिंग मामले में 36.8 हजार, बिना तिरपाल ढके वाहन चलाते वाहनों से 68 हजार, यात्री वाहनो में अतिरिक्त सवारी करते वाहन चालकों से 3.2 हजार, बम्पर वाले वाहनों से 70 हजार, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र वाहनो से 1.90 लाख, बिना परमिट वाहन चालकों से 1.80 लाख, आदेश का उल्लंघन करते वाहन चलाते 2.1 हजार, काली फिल्म लगी गाड़ी चलाते वाहन चालकों से 6 हजार, बगैर फिटनेस के बिना वाहन चालकों से 12 हजार, डेंजर पार्किंग के वाहनों से ₹300 जुर्माना वसूला गया. कोर्ट में भेजे गए कुल 45 अभियोजन भेजे गए. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने दोहराया कि सड़क सुरक्षा अभियान का मकसद नागरिकों को जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है. उन्होंने सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की जानें सुरक्षित रह सकें.




