आदित्यपुर:जमशेदपुर व उसके आसपास में पड़ रहे भीषण गर्मी को लेकर स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा लगातार शीतल जल पात्रों का वितरण किया जा रहा है. इसी कड़ी में सामाजिक संस्था पहचान की ओर से जमशेदपुर से सटे पड़ोसी जिला सरायकेला के आदित्यपुर थाना परिसर में जलधारा योजना के तहत वाटर कूलर इनस्टॉल किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने किया. मौके पर संस्था की कई महिला सदस्य मौजूद रहीं. बता दें कि इस संस्था का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाता है. (नीचे भी पढ़े)
संस्था द्वारा अब तक जमशेदपुर एवं सरायकेला में कुल 7 वाटर कूलर इंस्टॉल किए जा चुके हैं. इस साल संस्था द्वारा आदित्यपुर थाना परिसर में दूसरा वाटर कूलर इनस्टॉल किया गया. महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि इससे थाना आने- जाने वाले फरियादियों को काफी लाभ मिलेगा. वहीं संस्था के सदस्यों ने बताया कि जल्द ही ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए भी वाटर कूलर की व्यवस्था की जाएगी. वहीं आदित्यपुर थाना परिसर में वाटर कूलर इंस्टॉल किए जाने से थाना कर्मियों के चेहरे पर खुशी देखी गई.











