गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर टीचर्स ट्रेंनिंग मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. (नीचे भी पढ़े)
समाचार लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है की स्कूटी संख्या जेएच 05 सीवी- 1437 गाड़ी से गम्हरिया से आदित्यपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह घटना घटी है. फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस जांच में जुटी है.



