
आदित्यपुर : बुधवार को एसबीआई पटना एमएसएमई ब्रांच की ओर से सरायकेला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हार्ड रॉक फैब्रिकेशन की संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बताया जाता है कि उक्त कंपनी पर बैंक का 34 करोड़ रुपए का बकाया है. हालांकि इस कंपनी का हेड ऑफिस कर्नाटक के धारवाड़ में है. इसके मालिक धर्मवीर सिंह बताए जाते हैं. फिलहाल बैंक अधिकारी कंपनी के प्रॉपर्टी की एनालिसिस में जुटे हुए हैं.












