आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर माझी टोला स्थित संजय नगर में मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एक किराए के मकान में संदिग्ध व्यक्ति के घुसने की घटना सीसीटीवी में आई है. महिला के अनुसार, संदिग्ध के शरीर पर ग्रीस लगा हुआ था, चेहरे पर नीले रंग का कपड़ा बंधा था और वह बिना कपड़ों के कमरे में दाखिल हुआ था. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि महिला नवरात्रि का व्रत रख रही थी और घटना के समय कमरे में अकेली सो रही थी. उसका पति और बच्चा घर के बाहर चौकी पर सोए हुए थे. इसी दौरान संदिग्ध छत के रास्ते कमरे में घुसा और दरवाजा भिड़ाकर मोबाइल उठाने लगा. अचानक महिला की नींद खुली तो उसने कमरे में एक अनजान व्यक्ति को देखा. महिला के शोर मचाने पर संदिग्ध छत के रास्ते फरार हो गया. बताया जा रहा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. संदिग्ध की पहचान और उसके मकसद का पता लगाना जांच का विषय है. मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है.





