आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 19 के पार्षद अजय सिंह एवं उनके समर्थकों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर बिजली के खंभे स्थापित कराए जाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर वार्ड के लोग गोलबंद हो रहे हैं. इस संबंध में वार्ड के लोगों ने एक आवेदन मेयर को सौंपा है, जिसकी प्रतिलिपि अपर नगर आयुक्त को भी दी है. (नीचे भी पढ़ें)

आवेदन में कहा गया है कि नगर निगम वार्ड 19 निवासी पार्षद अजय सिंह द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर मार्ग संख्या 16 के आवासीय कॉलोनी में पूर्व से लगाए गए बिजली के खंभों को वर्तमान स्थिति से हटाकर आगे लाकर नए स्थान पर उन खंभों का जबरन अधिष्ठापन कराया जा रहा है, जो संवेदनशील मुद्दा है. (नीचे भी पढ़ें)
आवेदन में बताया गया कि पार्षद अजय सिंह एवं उनके कुछ सहयोगियों द्वारा किए जा रहे इस कृत्य से आम रास्ता में अवरोध की स्थिति उत्पन्न होगी. आपातकाल की स्थिति में एंबुलेंस फायर ब्रिगेड व अन्य जरूरी वाहनों के प्रवेश में घोर परेशानी होगी. आवेदन में बताया गया है कि आवासीय कॉलोनी में प्रभावशाली लोग आवास बोर्ड द्वारा पूर्व से अलॉट किए गए मकानों का रिकंस्ट्रक्शन करा रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
धीरे-धीरे लोग सड़कों का अतिक्रमण कर रहे हैं. जहां-तहां सड़कों पर वाहन खड़ा कर दे रहे हैं, जिससे आपदा की घड़ी में आपातकालीन वाहनों के प्रवेश में काफी परेशानी होगी. ऐसे में उक्त बिजली के खंभों को तथाकथित अवैध तरीके से लगवा कर मार्ग को अवरुद्ध किया जाता है, तो कभी भी दुर्घटना या विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर काफी भयावह होगा. (नीचे भी पढ़ें)
मेयर एवं अपर नगर आयुक्त से मांग किया है कि जनमानस की मूलभूत सुविधाओं और उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त वर्णित अनैतिक कार्य पर यथाशीघ्र रोक लगाने की कृपा करें. इस संबंध में पार्षद अजय सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ जो भी आरोप लगाए गए हैं वो बिल्कुल बेबुनियाद और निराधार हैं. जिन्होंने आरोप लगाए हैं वो सभी असामाजिक तत्व हैं. मैंने कहीं अतिक्रमण नहीं कराया है. नियम के विरुद्ध काम नहीं हो रहा है. जनहित के मुद्दे पर जनता के हित में काम किया जा रहा है.











