Saraikela : आदित्यपुर लैम्पस कार्यालय के गम्हरिया लैम्पस में स्थानांतरण होने के बाद लोगों की परिशानी बढ़ गई है आदित्यपुर लैमपस में लगभग 6000 हजार खाताधारक हैं, जिसमें मजदूर वर्ग के लोग ज्यादा हैं. आदित्यपुर शाखा कार्यालय जब से गम्हरिया लैम्पस में स्थानांतरण हुआ है, लोग अधिक परेशान हो रहे हैं. अपनी मेहनत मजदूरी का जमा पैसा निकालने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है. किसी की बेटी का शादी हैं, कोई मर गया है, तो किसी के घर में कोई बीमार है और किसी के घर में राशन नहीं है. बैंक के बड़े पदाधिकारी चुप्पी साधे बैठ हुए हैं.
इस लॉकडाउन के समय आदित्यपुर से गम्हरिया जा कर गम्हरिया लैम्पस बैंक का बार बार चक्कर काटना मजदूर वर्ग के लोग की बस की बात नहीं है. इसलिए आदित्यपुर लैम्पस कार्यालय प्रतिदिन खुला रखने की लोग मांग कर रहे हैं. करीब 800 खाताधारी हैं, जिन्होंने इंस्टलमेंट पर पैसा लेकर पैसा जमा किया है. आंल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष बाबू तांती उर्फ विशेष कुमार ने लोगों की इस समस्या का समाधान करने की मांग की है. साथ ही कहा है कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं होता है, तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे.






