
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला के मझगांव विधायक निरल पूर्ति के द्वारा गुरुवार को तांतनगर प्रखंड के पूरनिया पंचायत के गांव में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. साथ ही स्थानीय लाभुक मेनका बोयपाई की जमीन पर फलदार वृक्षारोपण कर आय बढ़ाने के प्रति कृषकों को प्रोत्साहित किया. विधायक ने कहा कि आप सभी किसान सरकार द्वारा संचालित योजना से जुड़कर शत -प्रतिशत लाभान्वित हों. अपने जमीन पर फलदार वृक्षों को लगाकर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वयं आत्मनिर्भर बनते हुए प्रखंड व जिला को समृद्ध बनाने में अपना सकारात्मक सहयोग दें.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







