
जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची बाजार में सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान बाजार के अंदर और मुख्य मांर्ग के आस पास फुटपाथ में लगने वाले दुकानदार को हटाया गया. अतिक्रमण की वजह से बाजार में जाम की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है. इसके कारण आए दिन जाम लगा रहता है, जिसकी सूचना लगातार जिला प्रशासन को मिल रही थी, जिसके आधार पर सोमवार को प्रशासन द्वारा फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ कारवाई की गयी. इधर, प्रशासन की इस कारवाई से दुकानदारों में नाखुश दिखे. दुकानदारों का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल में लॉक डाउन के दौरान पिछले सात महीने से दुकानें बंद थी और अब दुकान आंशिक रुप से खुल रही है तो प्रशासन द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है. फुटपाथ दुकानदारों ने बड़े दुकानदारों पर आरोप लगाते हुए कहा की बड़े दुकानदार द्वारा हमेशा शिकायत किया जाता, जिसका खामियाजा फुटपाथी दुकानदारों को भुगतना पड़ता है.















