
जमशेदपुर : जमशेदपुर में ऑक्सीजन की कालाबाजारी को रोकने को लेकर कई स्थानों पर छापामारी की गयी है. इसके तहत कई जगहों पर छापामारी की गयी. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंदकिशोर लाल और एएसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस बल की टीम ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की है. इसके तहत बर्मामाइंस के महिमा इंटरप्राइजेज के गोदाम में छापामारी की गयी. इसके अलावा गोलमुरी समेत कई इलाके में भी छापामारी की गयी. इस दौरान वहां ऑक्सीजन वितरकों से ऑक्सीजन गैसों के वितरण का लेखा-जोखा और माल की सप्लाइ का रिपोर्ट मांगा गया. कई वितरकों द्वारा सही लेखा जोका नहीं दिया गया. इनको दो घंटे के अंदर ऑक्सीजन की सप्लाइ करने की सारी रिपोर्ट मांगी गयी है और कार्रवाई करने की मांग की गयी है. जो लोग लेखा-जोखा नहीं दिये है, वैसे लोगों के खिलाफ एफआइआर की जा रही है. ऐसे लोगों के खिलाफ कदम उठाया गया है.













