
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री ने निजी स्कूल प्रबंधन से गुजारिश की थी कि कोविड -19 महामारी के कारण लोग राशन व रोजगार के लिए परेशान हैं. इसलिए निजी स्कूल प्रबंधन 3 महीने का फीस माफ करें ओर मानवता दिखाए. बावजूद निजी स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं. यह आरोप लगाते हुए अखिल झारखंड छात्र संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षा मंत्री के आग्रह को दरकिनार करते हुए निजी स्कूल प्रबंधन के द्वारा छात्रों के अभिभावक को फीस जमा करने के लिए कॉल ओर मेसेज भेजे जा रहे है कि जल्द से जल्द 3 महीने का फीस जमा किया जाय अन्यथा विलम्ब शुल्क लिया जाएगा. हेमन्त पाठक ने कहा है कि जब स्कूल बंद है, उनके तमाम सेवाएं चाहे, बस, लाइब्रेरी, सपोर्ट, अदर एक्टिविटीज, बिल्डिंग मेटनेंस, स्पेशल फीस, वॉटर-इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस, एसएमएस चार्ज तक के पैसे को जोड़कर फीस क्यो मांगा जा रहा है, जब सिर्फ ऑनलाइन क्लासेज हुआ है तो निजी स्कूल सिर्फ ट्यूशन फीस ही लें. इस तरह से शोषण न करें. बहुत सारे अभिभावक नाम काट देने जैसे धमकी देकर 2 महीने (लॉक डाउन अवधि ) तक का फीस जमा करवा लिया गया है. वैसे लोगो का पैसा आने वाले महीने में समायोजित करें, अन्यथा जोरदार आंदोलन का सामना करने को स्कूल प्रबंधक तैयार रहें.
हेमंत पाठक ने कहा है कि शिक्षा मंत्री भी सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं. शिक्षा मंत्री को चाहिए कि जल्द से जल्द फीस माफ का एक नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए और एक निगरानी कमिटी का गठन करना चाहिए ताकि दोहन को रोका जा सके. ज्ञापन शहर के विभिन्न स्कूलों के खिलाफ सबूत का उल्लेख है. जिसमें एआईडब्ल्यूसी, लिटिल फ्लावर स्कूल टेल्को, डीएवी पब्लिक स्कूल पटेल नगर ,तारापुर स्कूल, इंग्लिश विग स्कूल गोविंदपुर,बाल विकास मंदिर स्कूल पटेल नगर ,विवेक विद्यालय गोविंदपुर, सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट,एसडीएसएम स्कूल सितगोडा, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, एसएस एकेडमी बालीगुमा शामिल है. कहा गया है कि इन सभी स्कूल ने फीस के लिए मैसेज ओर कॉल के जरिए वसूली प्रारम्भ कर दिया है. इस पर रोक लगायी जाये. जब तक लॉक डाउन खत्म न हो जाए, झारखंड सरकार कोई अहम फैसला न ले ले तब तक फीस मांगने के कार्य को रुकवाया जाय, अन्यथा आजसू छात्र संघ जोरदार आंदोलन करेगा. 20 तारीख को विभिन्न स्कूल के बाहर पोस्टर लगाया जाएगा. ज्ञापन सौंपनेवालों मे संगठन के कोल्हान अध्यक्ष हेमन्त पाठक, वर्कर्स कॉलेज के प्रभारी राजेश महतो उपस्थित थे.







