
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था यात्रा (एक नये जीवन की शुरुआत) के द्वारा देश के संविधान के रचयिता भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर संस्था की ओर से बिरसानगर मोची बस्ती में जरुरतमंद बच्चों के बीच पाठ्यसामग्री का वितरण किया गया. संस्था की संरक्षक रीना सिंह ने कहा कि यात्रा परिवार सदैव बच्चों के सपने को साकार करने लिए तत्पर है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. इस दौरान पूनम देवी, संगीता सिंह, निरंजन तिवारी, बिंदु सिंह, रेखा सिंह समेत संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

धातकीडीह में भाजपा ने किया चॉकलेट वितरण
बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर धातकीडीह में स्थित हरिजन बस्ती मैदान में जमशेदपुर पश्चिमी से प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह द्वारा डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उपस्थित बच्चों के बीच चॉकलेट बांटी गई. इसमें मुख्य रूप से भाजपा की प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, युवा मोर्चा के अभिषेक डे, सागर समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनायी डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा महानगर मंत्री अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में साकची पुराना कोर्ट के पास भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी. यहां स्थापित डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके साथ ही बर्मामाईन्स गांधी नगर बस्ती में बच्चों के बीच पठन साम्रगी में कलम, कॉपी आदि का वितरण किया गया. इस अवसर पर महानगर मंत्री अभिषेक तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब शिक्षा को प्रमुख आभूषण मानते थे, इसलिए महनगर इकाई द्वारा उनके जयंती पर बच्चों के बीच कॉपी कलम वितरण कर इन्हें शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया. इस अवसर पर विभाग संगठन मन्त्री सुजित वर्मा, महानगर संगठन मंत्री हिमान्शु कुमार, महानगर मंत्री अभिषेक तिवारी, केयू के सिंडीकेट मेम्बर सोनू ठाकुर, विश्वविद्यालय संयोजक वीरेंद्र पासवान, कार्यालय मंत्री सिद्धार्थ सिंह, बिष्टुपुर नगर मंत्री अमृत सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सत्या प्रमाणिक, शुभम नाग, आदर्श सिंह, पूर्व विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता सागर राय इत्यादी उपस्थित थे.

कदमा मंडल भाजपा
बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती कदमा मंडल भाजपा द्वारा मनायी गयी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने अम्बेडकर पार्क भाटिया बस्ती में बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। रानीकूदर कदमा में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनायी गयी। वहीं भाटिया बस्ती चौक पर भी बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में भेदभाव को खत्म किया। समता मूलक समाज की स्थापना की। ऐसे महान व्यक्ति को शत-शत नमन। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रंजीत पंडित, रमेश बास्के, कमल कुमार, वीरेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, शोमा श्रीवास्तव, कातिक गोप, गणेश सरदार, सपन महतो, दीपल विश्वास, विक्की यादव, राजा राम, राजू रजक व अन्य उपस्थित थे।

डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक समिति
भारतीय संविधान के जनक एवं निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती आज डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क, कदमा में डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक समिति के तत्वाधान में डॉ अंबेडकर की मूर्ति पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री के बड़े भाई गुड्डू गुप्ता, कदमा सोनारी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बबुआ झा, मंत्री के प्रतिनिधि प्रभात ठाकुर, शिक्षक नेता सुनील कुमार, समाजसेवी राजकुमार दास, राम बालक प्रसाद, राजकुमार राय, राजेंद्र राय एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत बुके देकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर समाजसेवी राजकुमार दास के द्वारा किया गया। उपस्थित लोगों ने डॉ अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

महात्मा गांधी मेमोरियल सोसायटी सोपोडेरा
महात्मा गांधी मेमोरियल सोसायटी सोपोडेरा में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती बहुत ही भव्य तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर अतिथि के रूप में जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह जी उपस्थित थे। सर्वप्रथम बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया एवं दीप प्रज्वलित किया गया। उसके उपरांत 11 दलित बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण किया गया। बाबा साहेब की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि राजकुमार सिंह जी ने घोषणा किया की अगले वर्ष अंबेडकर भवन के सामने उनके सहयोग से बाबा साहेब की प्रतिमा का अधिष्ठापन किया जाएगा। इस जयंती समारोह में मुख्य रूप से भाजपा कार्यसमिति सदस्य पंकज सिन्हा जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिदीप चटराज, राकेश सिंह, सोसाइटी के अध्यक्ष पीके करवा, राम मुखी, बबलू करवा, देवेंद्र सिंह रमेश उपाध्याय बलराम मुखी मंगल कर्मकार मुकेश महतो महिला नेत्री बबीता सिंह नीना श्रीवास्तव शुक्ला हलदर मनोज विश्वकर्मा संतोष श्रीवास्तव अखिलेश श्रीवास्तव दीपक करवा सुजीत सिंह अनिल यादव अशोक कुमार धीरज कुमार विश्वजीत कुमार नवीन करवा सोनू मुखी साहिल मुखी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जुगसलाई के ललन कुमार ने घर में स्थापित की बाबा साहब की प्रतिमा
देश के संविधान निर्माता, बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती भाजपा जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन के नेतृत्व में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए सादगी से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी उपस्थित थे। बाबा साहब की जयंती के अवसर पर जुगसलाई दलित समाज के पूर्व मुखिया दलगोविंद प्रसाद के पुत्र ललन कुमार ने जुगसलाई स्थित अपने घर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की है। कार्यक्रम में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा उनके आदर्शों के अनुसरण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अनिल मोदी ने कहा कि बाबा साहब सच्चे अर्थों में दलितों, वंचितों के हितैषी थे। हन्नु जैन नें कहा कि हम सबों को बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी,मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन,वरिष्ठ नेता सांवरलाल शर्मा, चंद्रशेखर दास, उपाध्यक्ष गणेश रविदास, महामंत्री पिंटू शर्मा, सुनील शर्मा, मंत्री तरविंदर भाटिया, पिंटू सैनी, कोषाध्यक्ष शिव शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु सोनकर, आई०टी० सेल प्रभारी विजय शर्मा, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंदर कौर, युवा मोर्चा महामंत्री सुनील साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गणेश रजक, संजीत पांडेय, अनूप खां,बिरजू रविदास एवं अन्य उपस्थित थे।

इंटक ने मनायी बाबा साहब की जयंती
बुधवार को भारतीय संविधान के रचयिता युगपुरुष भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर यूथ इंटक के तत्वाधान में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री व झारखंड इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में साकची पुराना कोर्ट के समीप उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गईl इस अवसर पर उपस्थित तमाम लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किया l इस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहब समतामूलक समाज के प्रणेता थे l उन्होंने हमेशा समाज के दबे कुचले लोगों को मुख्यधारा स जोड़ने की दिशा में काम कियाl इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस नेता चिन्ना राव यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश साहू यूथ इंटक के प्रदेश महामंत्री अमृत जा संगठन सचिव धर्मेंद्र तिवारी सचिव त्रिनाथ मुखी अखिलेश मुखी युवा कांग्रेस के पश्चिमी विधानसभा के अध्यक्ष वसी हैदर यूथ इंटक नेता अमित दोसा अमरेंद्र मिश्रा गणेश राव अमरिंदर सिंह धीरज शर्मा सहित अन्य लोग थे l

सरायकेला कांग्रेस
सरायकेला कांग्रेस के उपाध्यक्ष फुलकांत झा के नेतृत्व में गम्हरिया में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गयी. इस दौरान कांग्रेसियों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र के साथ पदयात्रा कर बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए. वहीं एकत्रित होकर कांग्रेसी नेताओं एवं समाज के हर वर्ग के लोगों ने साथ मिलकर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए. इस दौरान कांग्रेसी नेता ने मौके पर मौजूद बच्चों एवं आम लोगों के बीच मिठाइयां बांटी श्री झा ने बताया, कि बाबा साहब ने संविधान के द्वारा लोगों को आपस में जुड़े रहने की कोशिश की थी, लेकिन अभी राजनीति के जरिए पूरे देश का माहौल प्रतिकूल है लोग आपस में सौहार्द के बजाय एक दूसरे से अलग-थलग होकर रहते दिखाई पड़ रहे हैं. कार्यक्रम में राजू रजक, सीडी सिन्हा, एम बेरा, आरती कुमारी, ललिता कुमारी, श्रवण गुप्ता, विधान चंद्र झा, गोल्डी और बुलेट मौजूद रहे.












