
जमशेदपुर : जमशेदपुर की साकची पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे धटकीडीह निवासी साजिद खान उर्फ शेरू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल, मैग्जिन में लगा दो जिंदा गोली, एक धारदार चाकू और एक हथौड़ा बरामद किया है. पुलिस ने उसे साकची एसएनपी एरिया स्थित शौचालय के पास से गिरफ्तार किया. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साजिद किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसके बाद बिना देरी किए प्रभारी साकची थाना प्रभारी परवेज आलम ने टीम के साथ छापेमारी की और साजिद को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि साजिद किसी लूट को अंजाम देने वाला था. इधर पुलिस ने साजिद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.





