अनंतपुर (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के राप्ताडू स्थित जिला परिषद स्कूल में चेनसा( लकड़ी काटने की मशीन आरी) से किए हमले से 10वीं की दो छात्राएं गंभीर रुप से घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार एक छात्रा के चेहरे, सिर, गर्दन और पेट पर गहरे जख्म आए है. इस छात्रा का एक हाथ लगभग कट गया है. बताया जाता है कि दूसरी छात्रा ने जब उसे बचाने कि कोशिश की तो हमलावर ने उस पर भी हमला कर दिया. घायल दोनों छात्राओं का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. जहां पर एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा तफरी मच गयी. घटना के बाद हमलावर फरार हो गया. (नीचे भी पढ़े)

जिसके बाद शिक्षकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि आरोपी घायल एक छात्रा का परिचित है. घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.बताया जा रहा है कि आरोपी धर्मावरम मंडल के नागलुर गांव का रहने वाला है. घायल छात्राओं में से एक का दूर का रिश्तेदार है. वारदात के बाद वह स्कूल से फरार हो गया था. हालांकि, पुलिस ने उसे धर्मावरम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है.












