
जमशेदपुरः आशियाना सुपरमॉम प्रतियोगिता पूरे एक साल की प्रतियोगिता होती है. जिसमें सोसाइटी की मॉम को अपने टैलेंट के बल पर कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. कार्यक्रम में महिलाओं के साथ बच्चें व बुजुर्गों को भी शामिल किया जाता है. इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सहायता करना है. इस वर्ष सीज़न 5 में ऑल इंडिया विनर जमशेदपुर के आशियाना गार्डेंस की चन्दना शर्मा रही. वहीं दूसरी ओर आशियाना ब्रह्मानंद से बबिता पाठक तथा मोस्ट सुपरएक्टिव सुपरमॉम की ट्रॉफी कविता आशीष को मिली. (नीचे भी पढ़ें व देखे तस्वीर)

आशियाना गार्डेंस की विजेता भावना अग्रवाल, आशियाना ब्रह्मानंद की मीनाक्षी भारद्वाज तथा आशियाना वुडलैंड की निकिता सिन्हा भी रही. प्रतियोगिता का आयोजन आशियाना अनन्तरा में एस्टेट ऑफिसर्स बिनोद साहू, सुरजीत सिंह, संजय सिंह के सहयोग से किया गया. आशियाना के डीजीएम शैलेंद्र सिंह ने सभी सुपरमॉम को अपने हाथों से ट्रॉफी सौंपी.





