
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित लाल बाबा फाउंड्री निवासी 45 वर्षीय रेखा देवी घर से लापता है. इस मामले में रेखा की बेटा मुस्कान उपाध्याय ने बर्मामाइंस थाना को सूचित किया है. इसकी सूचना उन्होने वरीय अधिकारियों को भी दी है. मुस्कान ने पुलिस को बताया ह कि बुधवार की सुबह उनकी मां बिना कुछ बताए घर से निकल गई. काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरु की पर वह नहीं मिली. अंत में उसने पुलिस से अपनी मां को खोज निकालने की गुहार लगाई है. उन्होने पुलिस को बताया कि मां के पास एक मोबाइल भी है जो बंद आ रहा है.














