नयी दिल्ली: 9 सितंबर से शुरु हो रहे एशिया कप के लिए टीम इंडिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम की कमान सूर्यकमार यादव के हाथ में है. 15 खिलड़ियों की लिस्ट में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए हैं. भारतीय टीम ने शुभमन गिल को टीम में शामिल किया है और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम एक बार फिर बड़ा कारनामा करने के लिए दुबई में उतरेगी. चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे टीम की घोषणा की. भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेकशन के लिए सलेकटर्स ने टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को टी 20 फॉर्मेंट में खेले जाने वाले एशिया कप की टीम जगह दी है. (नीचे भी पढे)
इसके साथ ही टीम मैनेजमेंट ने गिल को एशिया कप में उप कप्तान भी बनाया है. इससे पहले दो सीरीज में शुभमन गिल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे और अक्षर पटेल टीम में उप कप्तान की भूमिका निभा रहे थे. इंग्लैंड दौरे पर आखिरी टेस्ट से बाहर हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. बुमराह एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होगे. जसप्रीत बुमराह के टीम में शामिल होने से टीम को एक अधिक मजबूती मिलेगी और गेंदबाजी में भी धार आएगी.आईपीएल और चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. अय्यर ने आईपीएल में अपनी कप्तानी के दम पर पंजाब को फाइनल तक पहुंचाया था. इसके बाद भी श्रेयस लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है. लेकिन वो फिर भी टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे.भारत अपना पहला मुकाबला यूएई से 10 सितंबर को खेलेगा. भारत, पाकिस्तान, यूएई,ओमान की टीम शामिल है. इसी तरह दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान व हांगकांग की टीम है.(नीचे भी पढे)
टीम इस प्रकार है: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती है.साथ ही यशस्वी जायसवाल व वाशिंगटन सुंदर को रिजर्व में रखा गया है.











