
बड़बिल : पिछले 27 दिसंबर को स्व एसआर रुंगटा की जन्म शताब्दी चाईबासा समेत आसपास के हिस्सों में मनायी गयी. इस अवसर पर रुंगटा संस प्राइवेड लिमिटेड की ओर से झारखंड की सीमा से सटे ओड़िशा के बड़बिल शहर में नवनिर्मित एसआर रुंगटा क्लॉक टॉवर शहर की जनता को समर्पित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य अतिथि चंपुआ की विधायक मिनाक्षी महंता ने स्व एसआर रुंगटा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात इस क्लॉक टॉवर का विधिवत उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस क्लॉक टॉवर में चारों तरफ लगी घड़ियों के अलावा रंग-बिरंगी लाइट, फब्बारा आदि लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उद्घाटन के अवसर पर चंपुआ के एसडीएम प्रताप प्रीताम्या, बड़बिल के तहसीलदार आलोक कुमार पटेल, बड़बिल नगरपालिका के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक पांडा, रुंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हीरक मजूमदार, जेटीवीपी रामू अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग व स्थानीय लोग उपस्थित थे.




