
बहरागोड़ा : प्रखंड के केशरदा गांव बादल दिगार (42) को क्या मालूम था कि वह जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा है, उसके बाद वह जिंदा घर नहीं लौटेगा. बादल दिगार की शनिवार की शाम तालाब में नहाने के दौरान डूब कर मौत हो गई. ग्रामीणों ने किसी तरह बादल दिगार के शव को बाहर निकाला. बादल दिगार की मौत से गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के अनुसार बादल दिगार गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ गांव की एक वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार करने घर से आया था. महिला का शव जलाने के बाद वह अन्य ग्रामीणों के साथ तालाब में स्नान कर रहा था. किसी कारण वश वह तालाब की गहराई में चला गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई.








