
बहरागोड़ा : भाजपा बहरागोड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मंडल अध्यक्ष बाप्टु साव के नेतृत्व में झारखंड जनसंवाद रैली में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की संबोधन को शोसल मीडिया में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा सुना. प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड 19 को देखते हुए मास्क पहनकर, सैनिटाइजर और शोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए बहरागोड़ा मंडल में चार जगह पर बहरागोड़ा जिला परिषद डाकबंगला , साकरा सामुदायिक भवन, महिसाड़ राधाकृष्ण मंदिर और माटीहाना कुम्हार सामुदायिक भवन में कार्यक्रम को सुना.पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना, भारत सरकार की उपलब्धियों को रखा. श्री प्रधान ने मोदी सरकार 2 की प्रथम बर्ष की प्रमुख कार्य को विस्तृत रुप से रखा. उक्त संबोधन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बाप्टु साव, मंडल महामंत्री राजकुमार कर,रंजीत बाला, मिहिर दलाई, हेमकांत भुंइया, श्रीबत्स घोष, दीपंकर साव, बिमान जाना, मिंटू नायक, अपूर्व दास, कविन्द्र कुंडु, राधागोविन्द भोक्ता, सिकान्त सीट, संदीप दुबे, लालन गोप, कामलेस साव,जयंत मंडल, दिवाकर शर्मा, सम्भु नायक, दिलीप नायक, कमल कांत बेरा, पार्थो सारथी बेरा, सरोज मोहंती, अजय साव, निरंजन महाकुड़, मंटू बेरा, दिलीप साव, नंदलाल सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.







