
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा भाया मनुषमुरिया-चाकुलिया मार्ग पर लॉकडाउन में बस सेवा बंद होने से बस मालिकों को हजारों का नुकसान हो रहा है. वहीं बस में काम कर रहे ड्राइवर और खलासी काम बंद हो जाने पर असहाय और बेरोजगार हो गये हैं. रोजगार से वंचित हो जाने पर चालक और खलासी अपने परिवार का भरण पोषण बहुत मुश्किल से कर रहे हैं. इस रूट मैं भोल कंपनी की बसें चलती हैं जो कि भोल कंपनी बहुत पुरानी बस कंपनी है आज बस यात्रा पूरी तरह ठप हो जाने पर भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है . इस अंचल के कुछ छोटी यात्री वाहन भी इस रूट में चलती है जो लॉक डाउन में बंद है. यात्री गाड़ी में काम करने स्टाफ रोजगार से वंचित हो गए हैं. फिलहाल सरकार में अनलॉक डाउन वन लागू किया है, परंतु यात्री वाहनों का परिचालन आज भी बंद है. वाहनों के परिचालन बंद होने से वाहनों में काम करने वाले कर्मियों के समक्ष दो वक्त की रोटी जुटान में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.इन दिनों कर्मियों के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न होने लगी है.







