चाईबासा : बंदगांव थाना के बोरजो गांव निवासी 70 वर्षीय पोगलो बोदरा की हत्या अज्ञात लोगों के ने धारदार हथियार से कर दी. सुबह उसके परिजनों ने इसकी सूचना बंदगांव थाना को दिया. बंदगांव थाना प्रभारी सोहनलाल अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और ने लाश को अपने कब्जे में कर अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण यह हत्या अज्ञात लोगों के द्वारा कर दी गई है. जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर में 30 मई की रात को अकेले सोया हुआ था .घर के बगल में ही उसका भरा पूरा परिवार था .मृतक की हत्या क्यों की गई है ,इसका अनुसंधान बंदगांव पुलिस कर रही है .पुलिस के मुताबिक जल्द ही हत्यारा पुलिस की पकड़ में होगा .मृतक की सर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. जिससे घटनास्थल पर ही मृतक की मौत हो गई.पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने उसके परिजनों को सौप दिया.













