जमशेदपुर: 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को बंग बंधु संस्था द्वारा एक उत्सव के रूप मे मनाया जाएगा. मौके पर शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण सह श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. एक रैली के माध्यम से इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा. 23 जनवरी को सुबह 9:30 बजे परसुडीह प्रमथनगर विवेकानंद क्लब मे बंग बंधु संस्था के सदस्य एकत्र होकर एक रैली की शक्ल मे निकलेंगे, जो सुन्दरनगर स्थित नेताजी के प्रतिमा स्थल पर पहुंचेंगे. जहां नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा, जिसके बाद रैली वहां से चलकर हलुदबनी स्थित नेताजी के प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण करेगी. (नीचे भी पढ़े)
तत्पश्चात रैली सीधे साकची स्थित बिरसापार्क के समीप सुबह 11 बजे पहुंचेगी. जहां तमाम बंग संस्था के सदस्य और बंग समुदाय के लोगों का एकत्रीकरण होगा, जिसके बाद नेताजी के आदर्शो और देश भक्ति गीतों के साथ रैली साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान मैदान) पहुंचेगी. जहां तमाम लोग नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इस दौरान नेताजी के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला जायेगा. इस दौरान कई राजनजतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावे बुद्धिजीवी वर्ग के लोग भी शामिल होकर नेताजी के आदर्शो को याद व आत्मसात करेंगे. कार्यक्रम में शामिल होने हेतु पुरुष व महिलाओं के लिए ड्रेस कोड भी लागू किया गया हैं. इसमें महिलाएं लाल पाड़, सफ़ेद साड़ी एवं पुरुष सफ़ेद शर्ट व नीले पैंट पहनकर रैली में शामिल होंगे.











