
शार्प भारत डेस्कः दिसंबर महीने कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक. वहीं जमशेदपुर में केवल एक दिन यानी 25 दिसंबर को बंद रहेगें. इस दौरान कुल 4 सप्ताहिक छुट्टी व दूसरा और चौथा शनिवार शामिल है. रिजर्व बैंक आफ इंडिया के मुताबिक राज्यों में अलग-अलग दिन छुट्टी दी जाती है.
तिथि — दिन — छुट्टी का कारण
3 दिसंबर — शुक्रवार — फेस्ट आफ सेंट फ्रांसिस जेवियर के कारण पणजी में बैंक बंद
5 दिसंबर — रविवार — साप्ताहिक छुट्टी
11 दिसंबर — शनिवार — दूसरा शनिवार
12 दिसंबर — रविवार — साप्ताहिक छुट्टी
18 दिसंबर — शनिवार — यू सो सो थाम की डेथ एनिवर्सरी पर शिलांग के बैंक की छुट्टी
19 दिसंबर — रविवार — साप्ताहिक छुट्टी
24 दिसंबर — शुक्रवार — क्रिसमस का त्योहार के लिए आइजोल और शिलांग में बैंक बंद
25 दिसंबर — शनिवार — चौथा शनिवार, क्रिसमस पर बेंगलुरु और भुवनेश्वर को छोड़कर बाकि सभी जगहों पर बैंकों में कामकाज बंद रहेंगे
26 दिसंबर — रविवार — साप्ताहिक छुट्टी
27 दिसंबर — सोमवार — क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए आइजोल के बैंक बंद
30 दिसंबर — गुरुवार — यू कियांग नॉन्गबाह के लिए शिलांग में बैंक की छुट्टी
31 दिसंबर — शुक्रवार — न्यू ईयर की तैयारी पर आइजोल में बैंक की छुट्टी





