
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के चुनाव में देश के सारे टीवी चैनल और वेबसाइट ने यह घोषणा कर दी कि ममता बनर्जी जीत गई. पहले यह खबर आई थी कि ममता बनर्जी ने भाजपा के शुभेंदु अधिकारी को करीब 12 मतों से हरा दिया है लेकिन मतगणना का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया कि भाजपा नंदग्राम से चुनाव जीत गई है और ममता बनर्जी को हार का मुंह देखना पड़ा है. इस तरह एक बड़ा उलटफेर बंगाल के चुनाव में देखने को मिला है. हालांकि इस चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पिछले बार के चुनाव से भी अधिक सीटें जीत कर नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी को पछाड़ दिया है













