
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गोपाल मैदान के पास शांति हरि टावर फ्लैट नंबर 21 निवासी विनय कुमार सिसोदिया के घर में घुसकर एक युवक द्वारा मोबाइल केके चोरी कर ली गई. चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी मे कैद हो गई. (नीचे भी पढ़ें)
घटना 29 अप्रैल के शाम 5 बजे की है. घटना के बाद विनय ने बिष्टुपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इधर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो उसमें चोर नजर आया. विनय ने पुलिस को बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला था. जब उन्हें अपना मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने आस पास वालों से पूछा. बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला की उनके मोबाइल की चोरी कर ली गई है. सीसीटीवी में चोर की तस्वीर दिखाई दे रही है. चोर सबसे पहले फ्लैट के अंदर आता है और गार्ड से सेनेटाइजर लेकर हाथ सैनेटाइज करता है. थोड़ी देर बाद फ्लैट के अंदर घुसकर मोबाइल चोरी करता है और फरार हो जाता है.














