
जमशेदपुर : भारतीय जन मोर्चा की एक आवश्यक बैठक जिला संयोजक राम नारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में लॉकडाउन अवधि के फीस को लेकर पुनः उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया जाएगा. जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा की जन समस्याओं को लेकर चर्चा की गई बरसात (मानसून) के पूर्व महानगर क्षेत्र में सभी नालों की सफाई हेतु जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम के पदाधिकारी से मिलकर आगे की कार्रवाई तय की जाए. भीषण गर्मी के समय में 24 घंटा बिजली आपूर्ति को लेकर विद्युत महाप्रबंधक से मिलकर विद्युत सुचारू व्यवस्था को मांग की जाएगी. भारतीय जन मोर्चा जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने के लिए तत्पर है. बैठक में कोल्हान के संयोजक संजीव आचार्य, पूर्वी विधानसभा के संयोजक अजय सिन्हा, जुगसलाई विधानसभा संयोजक भास्कर मुखी, पोटका विधानसभा संयोजक प्रभु राम मुंडा, महिला जिला संयोजिका ब्यूटी तिवारी, पूर्वी विधानसभा महिला संयोजिका वंदना नामता, जिला संयोजक रमेश कुमार, गुरविंदर सिंह पप्पू , विनोद यादव, मुन्ना सिंह, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सुबोध श्रीवास्तव, चंद्रशेखर राव, बसंत, यशवंत सिंह घुमा, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सहसंयोजक राकेश सिंह, प्रवीण सिंह, मंडल संयोजक विनोद राय, शेषनाथ पाठक, नागेंद्र सिंह, विजय नारायण सिंह, धनजी पांडे, आरके दुबे, प्रमोद मिश्रा, संतोष भगत, चुन्नू भूमिज, अमूल्य कर्मकार, सुशील सिंह, विक्की कुमार, राजेश शाह, मनोज सिंह उज्जैन , वीरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी विकास कुमार, नंद किशोर ठाकुर सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन साक्षी मंडल संयोजक धनजी पांडे ने दिया.














