
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने परसुडीह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. गुरुवार को जिस मंदबुद्धि युवक की लाश पायी गयी थी, उस मामले का खुलासा परसुडीह पुलिस ने कर दिया है. परसुडीह पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. परसुडीह में गुरुवार को शिवचरण सरदार का शव बरामद किया गया था, जिसको पत्थर से कूचकर हत्या किया गया था. इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार चार लोगों को जेल भेज दिया है. जेल भेजे गये लोगों में परसुडीह चांदनी चौक पानी टंकी के पास रहने वाले टोपू गोप, एलबीएसएम कॉलेज के पास रहने वाले सोनू नायक, एक नाबालिग युवक, पोटका के कालिकापुर निवासी साबरु बेसरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिन लोगों ने हत्या की है, उसमें सारे लोग 21 साल तक के युवक ही थे. इन लोगों ने उस मंदबुद्धि व्यक्ति की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी थी क्योंकि उक्त युवक ने उन लोगों को गाली दे दी थी.
बागबेड़ा में दवा दुकानदार से मांगी रंगदारी, केस दर्ज
जमशेदपुर के बागबेड़ा पुलिस ने बागबेड़ा डीबी रोड निवासी सदन प्रसाद के बयान पर एक व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दायर किया है. यह एफआइआर बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 6 निवासी सदन प्रसाद ने दर्ज कराया है, जो तुलसी मेडिकल स्टोर का संचालन करते है. उन्होंने बताया है कि अनिल सिंह ने उसके साथ मारपीट की और रंगदारी की मांग की थी. इस मामले में गिरफ्तारी आरोपी की नहीं हो पायी है.

उलीडीह पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया, वाहन जब्त
जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र (मानगो) से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. ये तीनों लोग वाहन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल गये है. इस मामले में मानगो के खनका कालिकानगर से गाड़ी की चोरी करते हुए गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में मानगो दाइगुट्टू निवासी भजन प्रमाणिक, मानगो धोबी लाइन निवासी राजेश कुमार चौबे और मानगो न्यू पुरुलिया रोड निवासी शंकर गोप शामिल है. इन लोगों के पास से बिना नंबर का होंडा लियो इंजन वाली गाड़ी को बरामद किया गया है जबकि दो हीरो होंडा प्लस गाड़ी को जब्त किया गया है.

सीतारामडेरा से चोरी गये मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार
जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी शंभू सिंह मोदी की चोरी गयी मोटरसाइकिल को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्लैग रोड से बरामद किया गया है. शंभू की मोटरसाइकल की चोरी सीतारामडेरा से हुई थी. उक्त गाड़ी के साथ पटेलनगर सीतारामडेरा निवासी संजय पटनायक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.














