सिक्किम: सिक्किम के टूरिस्ट प्लेस गंगटोक में मंगलवार को एक बड़ा हासदा हुआ, जिसमें सात सैलानियों की मौत हो गयी है. जबकि 150 लोगों के फंसे होने की खबर है. जानकारी के अनुसार मरने वालों में चार पुरुष, महिला व बच्चा शामिल है. उक्त घटना दोपहर करीबन 12.30 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरु मार्ग पर हुई है.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जहां पर हादसा हुआ, वहां जाने के लिए पास जारी होता है. यह पास 13वें मील तक के लिए जारी किए जाते है. लेकिन सैलानी बिना परमिशन के 14वें मील की ओर चले गए. इसके बाद घटना हुई. बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. 22 लोगों को बचाया गया है.











