
जमशेदपुर : बिहार में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड की जोड़ी जीत गयी है. भाजपा ने कदमा में जश्न मनाया. इसके तहत कदमा स्थित रंकिणी मंदिर के सामने भाजपा तथा एनडीए के पूर्ण बहुमत से विजय होने के अवसर पर भाजपा नेता दीपू सिंह के नेतृत्व में, लडडू वितरण तथा आतिशबाजी का कार्यक्रम किया गया. इसमें मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, भाजपा जिला पूर्व उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री राजेश्वर साहू, ओबीसी मीडिया प्रभारी शेखर कुमार, भाजपा नेता शंकर रेड्डी, धर्मेंद्र प्रसाद, अनुज चौधरी, अमित मंडल, कदमा मंडल के पूर्व महामंत्री मनीष पांडेय, केपी सिंह, मनोज सिंह, तारक मुखर्जी, महिला मोर्चा महामंत्री हेमलता, सीमा जायसवाल, एस कार्तिक, भीम सिंह, विश्वजीत सिंह, भोला शर्मा, संजय शर्मा, विनोद रजक, जय कुमार, बाबूलाल, अशोक सिंह, प्रणब दा एवं भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे.

भाजपा कदमा मंडल ने मनायी खुशियां
भारतीय जनता पार्टी कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में कदमा बाजार में बिहार में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में कदमा बाजार में लड्डू वितरण किया गया. इसमें मुख्य रुप से लल्लन चौहान, तपन कर्मकार, अजय झा, अमरेंद्र मलिक, राजेश कुमार सिंह, डीएन सिंह, शोभा श्रीवास्तव, बिंदु सिंह, राजकुमार सिंह, रमेश बास्की, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रेम कुमार, राघव प्रसाद, अमित मंडल, कमल कुमार, विक्की यादव, कृष्णा प्रसाद, कार्तिक गोप, सुनिश पांडे, शेखर तिवारी, जसवंत सिंह, सुखदेव शर्मा, किशनलाल वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

झारखंड में भी भाजपा-जदयू मिलकर करे राजनीति, सालखन के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बिहार में एनडीए की सरकार बनने और जदयू की जीत पर पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू के कदमा आवास में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. इस दौरान प्रदेश महासचिव कौशल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्री मुर्मू का मुंह मीठा कराया. सभी लोग पार्टी फोरम पर जदयू के सभी नव निर्वाचित विधायकों को भी शुभकामनाएं दी. उम्मीद जताई कि एक बार फिर बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर होगा. इस दौरान सालखन मुर्मू ने झारखंड में भी पार्टी को और सशक्त बनाने की अपील करते हुए कहा कि बिहारवासियों ने अपने राज्य को बचाने के लिए जो प्रयास किया, यह उनकी शानदार उपलब्धि है. साथ ही उन्होंने बेरमो व धनबाद उप चुनाव से सीख लेते हुए भाजपा से आगे की राजनीतिक यात्रा जदयू से साथ मिलकर करने का आग्रह किया. इस मौके पर प्रदेश महासचिव कौशल कुमार, प्रदेश महासचिव श्रीमती अंजली सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, बिधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमित कुमार, परमजीत सिंह, दिलीप सिंह, सनी साहब, अरुण सिंह आदि मौजूद थे.














