
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट स्थित एमएम/4 क्वार्टर नंबर 37 निवासी प्रवीर मंडल क्वार्टर पर बीते रात चोरी हो गई. घटना के वक्त पूरा परिवार बिरसानगर स्थित रिश्तेदार के घर पर शादी समारोह में गया हुआ था. घटना 8 से 10 के बीच बताई जा रही है. इस मामले में प्रवीण ने अज्ञात के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है. प्रवीण ने पुलिस को बताया कि वह परिवार समेत बिरसानगर में शादी समारोह में गए हुए थे, रात लगभग 10 बजे जब वे वापस आए और कवार्टर का ताला खोल अंदर घुसे तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा हुआ है, अलमीरा को तोड़ कर उसमे रखे सारे सामान को निकाल लिया गया है. पीछे की ओर गए तो देखा कि गेट में लगा ताला टूटा हुआ है. चोरों ने पीछे का तला तोड़कर अंदर प्रवेश किया है. चोरों ने कवार्टर से 10 हजार रूपए नगद के अलावा लगभग तीन लाख रुपए के गहनों की चोरी की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.














