
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की सोनाकोड़ा गांव निवासी ज्योत्सना नायेक के बैंक के बचत खाते से विगत दिनों ठगों ने दो बार में 8 हजार रूपए की निकासी की है. यह जानकारी ज्योत्सना नायेक ने बड़शोल थाना में लिखित शिकायत कर मामले की जानकारी दी है. थाना में किए शिकायत में ज्योत्सना नायेक ने कहा है कि उसकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कालापाथर शाखा में उसकी बचत खाता है. जब वह 24 अप्रैल को मानुषमुड़िया एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र में बचत खाते से रूपए निकासी करने गयी तो उसे पता चला कि उसके खाते से किसी ने 22 अप्रैल को किसी ने पांच हजार रुपए और 23 अप्रैल को तीन हजार कुल आठ हजार रूपए की निकासी कर ली है. (नीचे भी पढ़ें)
इस मामले की जानकारी स्टेड बैंक ऑफ इंडिया कालापाथर बैंक के शाखा प्रबंधक को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में थाना में शिकायत करें. कहा कि तब उन्होंने बड़शोल थाना में लिखित शिकायत कर मामले की जांच कर अवैध रूप से हुए रूपए की निकासी को वापस दिलाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि वह किसी तरह मेहनत मजदूरी कर रूपए जमा की थी जिसे अज्ञात लोगों ने अवैध रूप से निकासी कर ली है, इससे उनके समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी है.



