
जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा जमशेदपुर के वरिष्ठ नेता महेश चंद्र शर्मा को फ़ोन कर उनका कुशल क्षेम पूछा था।इस घटना से भाजपा जमशेदपुर महानगर का प्रत्येक कार्यकर्ता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।आज भाजपा जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में श्री महेश चंद्र शर्मा का अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने कहा कि महेश चन्द्र शर्मा प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा के स्रोत है। महेश चंद्र शर्मा जनसंघ के ज़माने से सक्रिय है।इतना लंबा राजनीतिक जीवन होने के बावजूद वे आज भी सादगी और ईमानदारी की मिसाल है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनको याद कर सिर्फ महेश चन्द्र शर्मा नही अपितु प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि महेश जी उन जैसे हज़ारो कार्यकर्ताओं के राजनीतिक और सामाजिक गुरु रहे है। आज भी उनका मार्गदर्शन ओर आशीर्वाद कार्यकर्ताओं को मिलता रहता है। महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन भाजपा को समर्पित कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुझ जैसे कार्यकर्ता को फ़ोन करके यह साबित कर दिया कि भाजपा आज भी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत ही नही विश्व के सर्वश्रेष्ठ राजनेता है और उनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस संक्रमण काल मे जनता की सेवा में लग जाये। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला कोशाध्यक्ष विमल जालान, हन्नु जैन, पिंटू शर्मा, रंजीत उपाध्याय, बलबीर कौर, कौशल जोशी एवं अन्य उपस्थित थे।







