
संतोष वर्मा
चाईबासा।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आमंत्रित सदस्य सह पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल बेहरा केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा के प्रतिनिधि (पीए) बनकर क्षेत्र में लोगों ठगने और फर्जीवाड़ा कर केंद्रीय मंत्री के नाम लेटर पेड बनाकर पदाधिकारियों और व्यपारियों को धमका रूपये ठगने तथा पदाधिकारियों को तबादला करा देने जैसे आरोप को लेकर चाईबासा सदर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

सूत्रों की माने तो चाईबासा पुलिस द्वारा सत्यपाल बेहरा को मंगलवार की रात ही पुलिस पूछताछ के नाम पर गिरफ्तार कर ली थी।अब गुरूवार को पुलिस ने भाजपा की छवी धुमिल करने और केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री के नाम पर भयादोहन तथा फर्जी पीए बनकर लोगों को ठगने के आरोप में जेल भेजनी की तैयारी कर रही है।इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा सदर थाना में पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा पार्टी के प्रदेश आमंत्रित सदस्य सह पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सत्यपाल के विरुद्ध शिकायत किया गया था।इधर सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले की जानकारी केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा को इस बात की शिकायत मिली थी।लेकिन पार्टी व केंद्रीय मंत्री का नाम बदनाम करने की शिकायत पार्टी के कार्यकर्ता ही पुलिस को शिकायत की थी।

इसी शिकायत के आलोक में चाईबासा पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के छनपदा निवासी सत्यपाल बेहरा को घर से बुलाकर गिरफ्तार कर ले गई। पुलिस द्वारा जब सत्यपाल बेहरा पर लगाये गये आरोप की जांच की गई तो मामले का खुलाशा हुआ की केंद्रीय अदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुण्डा का पीए प्रतिनिधि बनाये गए फर्जी अनुशंसा पत्र तथा लेटर पेड व मुहर है।इसके बाद सत्यपाल को लेकर पुलिस जैंतगढ़ पहुंच उसके दुकान पर छापेमारी की गई तो दुकान से सभी फर्जी दस्तावेज और लेटर पेड तथा फर्जी बनाए गए प्रतिनिधि का प्रमाण पत्र बरामद किया गया। सूचना है की गुरूवार को पुलिस गिरफ्तार सत्यपाल बेहरा को जेल भेजने प्रर्किया में लग गई है।














