जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के वित्त एवं कराधान सचिव अंशुल रिंगसिया ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय अनुशासन एवं आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं. राजकोषीय घाटा 4.5% से घटकर 4.4% होना तथा इसे 4.3% तक लाने का लक्ष्य जिम्मेदार आर्थिक प्रबंधन को दर्शाता है. आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन, आयात निर्भरता में कमी और सात हाई-स्पीड रेलवे कॉरिडोर जैसे कदम देश के विकास एवं पर्यटन को गति देंगे. (नीचे भी पढ़ें)
बजट में रक्षा हेतु ₹5.68 लाख करोड़ और कृषि हेतु ₹1.63 लाख करोड़ का आवंटन राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को दर्शाता है. साथ ही पिछले बजट की तुलना में ₹9 लाख करोड़ अधिक आउटले विकासोन्मुख सोच को मजबूत करता है. रांची में मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की घोषणा, आयकर रिटर्न संशोधन की समय-सीमा बढ़ाना, एफ एंड क्यू पर एसटीटी वृद्धि द्वारा सट्टेबाजी पर नियंत्रण तथा 17 कैंसर दवाओं पर आयात शुल्क हटाना, ये सभी जनहित में उठाये गये महत्वपूर्ण कदम हैं.








