रामगोपाल जेना/चाईबासा : आदिवासी हो समाज युवा महासभा की चाईबासा सदर अनुमंडल कमेटी एवं प्रखंड कमेटी की टीम ने नरसंडा गांव में सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया. नरसंडा पंचायत के मुखिया राम सुंडी की उपस्थिति में नरसंडा के ग्रामीणों को समाज की वर्षों पुरानी मांग हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने हेतु सामाजिक आंदोलन के बारे में जानकारी दी गयी और आगामी 21 अगस्त को दिल्ली में जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अनुरोध किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने ग्रामीणों से हो भाषा आंदोलन में दिल्ली जाने तथा आर्थिक सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आप सभी आदिवासी हो समाज महासभा से जुड़ें. महासभा के उद्देश्य, नियमावली, विधि-उपविधियों को समझते हुए सदस्यता ग्रहण करें. उन्होंने हर साल वार्षिक अधिवेशन, महाधिवेशन, युवा महोत्सव, उपरुम-जुमुर, जयंती, दिउरी सम्मेलन, सामाजिक जागरूकता जैसे विभिन्न कार्यक्रम का हिस्सा बनकर सामाजिक विकास में महासभा को साथ देने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)
आदिवासी हो समाज युवा महासभा के सदर अनुमंडल कमेटी के संयुक्त सचिव तुराम सुंडी ने जानकारी दी कि ग्राम स्तर पर हो भाषा के विकास में “हयम ल्हेचकोम ओल-पढ़ाव पटुवा गुटि नरसंडा” के बैनर तले दिसम्बर से हो भाषा अध्ययन केन्द्र का संचालन किया जा रहा है, साथ ही गांव में एक सांस्कृतिक खेल-कूद के लिए टीम भी बनाई गई है, जिसमें युवा वर्ग तेजी से जुड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर ग्रामपंचायत मुखिया राम सुंडी, आदिवासी हो समाज युवा महासभा अनुमंडल संयुक्त सचिव तुराम सुंडी, सदर प्रखंड अध्यक्ष सेलाय सुंडी, सदस्य दूदूगर पिंगुवा,सेविका सुखमती सुंडी,सहिया शांति सुंडी,सहायिका सरस्वती सुंडी,संयोजिका पूनम सुंडी, विकास गोप, उदय सुंडी, बुतुन सुंडी, माटा साऊ सुंडी, कुंडिया सुंडी, विजय सुंडी,मेंजारी सुंडी,नालिनी सुंडी, रशिम सवैया, नारायण सुंडी,जेमा सुंडी आदि मौजूद थे.




