
चाईबासा : को एसआर रूंगटा ग्रुप, चाईबासा की ओर से शुक्रवार को सदर प्रखण्ड अन्तर्गत कुन्दुबेड़ा एवं मतकमहातु गांव में 120 तथा झींकपानी प्रखण्ड अन्तर्गत टुंगलुई गांव में 60 गरीब असहाय वृद्ध, विधुर-विधवा एवं आर्थिक रूप से अक्षम लोगों के बीच ग्रुप के राजेश राम रवि एवं किशन ठाकुर के द्वारा 180 जरूरतमंदो के बीच कम्बल का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए ग्रामीण मुण्डा धर्नुजय देवगम की उपस्थिति में किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड में कंबल मिलने से एसआर रूंगटा ग्रुप के प्रति आभार व्यक्त किया गया. इस अवसर पर ग्रामीण मुण्डा धर्नुजय देवगम, लुकना पुरती, तुलसी सावैयां, बिहारी पुरती, पंचायत समिति सदस्य समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.



