रामगोपाल जेना/चाईबासा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार शाम चाईबासा पहुंचे. खतियानी जोहार यात्रा के सिलसिले में चाईबासा पहुंचे मुख्यमंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. वहीं जिला पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि चाईबासा में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का खतियानी जोहार यात्रा से संबंधित कार्यक्रम है. चाईबासा टाटा कॉलेज परिसर में आयोजित होनेवाले खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार शाम को चाईबासा पहुंचे. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत कि. इस अवसर पर मंत्री जोबा मांझी, विधायक सह जिला झामुमो अद्यक्ष सुखराम उरांव, विधायक दीपक बिरुआ, दशरथ गगरई, कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार, डीआइजी अजय लिंडा, डीसी अनन्य मित्तल, एसपी आशुतोष शेखर सहित अन्य अनेक वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं जिला पुलिस बल की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मुख्यमंत्री पश्चिमी सिंहभूम जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठकें कर जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही आगे के लिए दिशा-निर्देश भी देंगे. इसके बाद कल, मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज परिसर में आयोजित खतियानी जोहार यात्रा में शिरकत करेंगे.











