
Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित जुस्को स्कूल साउथ पार्क में सोमवार को दो छात्रों के बीच मारपीट की घटना प्रकाश में आयी है. दोनों छात्रों में एक 10वीं और दूसरा 12वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा के छात्र का नाम सत्यम पांडेय है, जो आदित्यपुर निवासी है. वहीं दूसरा 10वीं कक्षा का छात्र प्रियांशु यादव जुगसलाई के गाराबासा का रहनेवाला बताया जाता है.
मारपीट की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और दोनों को शांत कराया. वहीं स्कूल की प्रिंसिपल ने दोनों छात्रों को मंगलवार को अपने अभिभावकों को साथ लेकर आने का निर्देश दिया है. मारपीट की घटना को लेकर अभाविप के कुछ छात्र नेता स्कूल पहुंचे थे. वे प्राचार्या से बात करना चाहते थे. छात्र नेताओं ने बताया कि सत्यम ने प्रियांशु की बुरी तरह पिटाई की है. उसके पिता के कहने पर वे प्रचार्या से बात करने के लिए स्कूल पहुंचे थे.




