
चाईबासा : सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु में मंगलवार को ग्रामीण मुंडा बिरसा देवगम की अध्यक्षता में ग्रामसभा की आवश्यक बैठक हुई. इसमें कमारहातु की बंद पड़ी चूना पत्थर खदान का पानी सिंचाई एवं पेयजल हेतु आपूर्ति का प्रस्ताव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर के माध्यम से सरकार को समर्पित करने, बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत गांव में फलदार वृक्ष लगाने एवं अन्य राज्यों से लौटे लोगों को क्वारंटाइन में रहने के लिए जागरूक करने पर चर्चा की गयी. बैठक में कहा गया कि गांव के बहुत से जरूरतमंद लोगों का राशन कार्ड नहीं बना है, उन लोगों की सूची बनाकर संबंधित विभाग में आवेदन जमा किया जाएगा. बैठक में वार्ड सदस्य रमेश देवगम, रांधो देवगम, कृष्णा देवगम, सूरजा देवगम, सोनाराम सिंह देवगम, नंदलाल देवगम, तुराम देवगम, बुधन तांती, मधुसूदन देवगम, हरीश देवगम, राम देवगम, श्याम सुंदर देवगम, डाकुआ और महिला मंडल के सदस्यगण उपस्थित थे.






