
चाईबासा : मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा द्वारा चाईबासा के हेड पोस्ट ऑफिस मे सैनिटाइजर मशीन लगाया गया एवं मास्क का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में हेड पोस्टमास्टर संजय कुमार सिंह ने हम शाखा सदस्यों का बहुत सम्मान किया। किशोर न्याय परिषद के सदस्य विकास दोदराजका ने सैनिटाइजर मशीन को पोस्ट ऑफिस में लगवाने के लिए हमारा पूर्ण रूप से साथ दिया। पोस्ट ऑफिस के सारे स्टाफ मेंबर ने भी हमारा सहयोग किया ।इसके लिए हमारी शाखा पोस्ट ऑफिस हेड मास्टर संजय कुमार सिंह, विकास भैया एवं सारे स्टाफ का बहुत-बहुत आभार प्रकट करती है। इस कार्यक्रम में हमारी शाखा अध्यक्ष श्वेता जालान ,सचिव शिखा दोदराजका, कोषाध्यक्ष ऋचा अग्रवाल, ज्वाइंट सेक्रेट्री प्रीति दोदराजका, सलाहकार सदस्य स्नेहलता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, सदस्य शीतल दोदराजका, खुशबू दोदराजका एवं निकिता गोयल उपस्थित थी।







