जमशेदपुर : मानव कल्याण एवं और अच्छी मानसूनी बारिश के लिए मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित श्री धर्मसास्था मंदिर में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक जाप किया गया. इस अनुष्ठान में 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. आयोजन में हनुमान चालीसा का 108 बार जाप किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
हनुमान चालीसा पाठ से पूर्व मंदिर के पंडित आकाश शर्मा ने पूजा-अर्चना की. बाद में श्री हनुमान की महा आरती की गई एवं मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया. इस अनुष्ठान में श्रद्धालु भक्तों की ओर से हनुमान जी को 15 वड़ा माला अर्पित की जाती है. हनुमान चालीसा के जाप का नेतृत्व सचिव केएस जयरमन, पी श्रीनिवास, शिव कुमार, संयुक्त सचिव, एस रामचंद्रन, राधाकृष्णन, पुजारी एवं कई समिति सदस्यों ने किया.











