रामगोपाल जेना/बंदगांव : बंदगांव प्रखंड की लांडुपदा पंचायत के मुखिया कुश पुर्ती ने बीडीओ गिरिजानंद किस्कू को कराइकेला कैंप कार्यालय में पेंशन से वंचित लाभुकों का बचत खाता खोलने को लेकर एक मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में मुखिया ने कहा कि लांडुपदा पंचायत के विभिन्न गांवों में पेंशन योग्य करीब 150 लाभुक हैं, जिनका खाता नहीं होने के कारण वे पेंशन योजना से वंचित हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि उनमें से कई के पास बैंक पासबुक नहीं हैं, जबकि कुछ लोगों की एसबीआइ की कराइकेला शाखा में पेंशन की ऑनलाइन इंट्री नहीं होती है. उन्होंने आगामी 27 अप्रैल को लांडुपदा पंचायत भवन में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विशेष शिविर आयोजित कराकर उनका खाता खोलवाने की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर बीडीओ ने मुखिया को इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया. इस मौके पर सेविका प्रेमशीला बोदरा, 20 सूत्री सदस्य दिग्विजय सिंह, राजेश गगराई, पंचायत सेवक सदानंद होता, वीर भगत हांसदा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




