
चाईबासा : जिला प्रशासन की मदद से गंभीर बीमारी से पीड़ित लक्ष्मी हेंब्रम अब स्वस्थ हो गयी है: उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा बताया गया कि जगन्नाथपुर प्रखंड के मोगरा पंचायत की कंसलापोस में 12 साल की दिव्यांग लक्ष्मी हेम्ब्रम के शारीरिक समस्या के बारे में जब पता चला कि बच्ची के पैर की हड्डी में इंफेक्शन है व हड्डी बड़ी हो गयी है, जिसे शल्य चिकित्सा के माध्यम से हड्डी को काट कर इलाज करने की आवश्यकता थी। बढ़ी हुई हड्डी को उप विकास आयुक्त के प्रयास से सफलतापूर्वक शल्य चिकित्सा के माध्यम से ठीक कर बच्ची को पूर्ण स्वस्थ किया गया। उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन ने इसके लिए चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया.
उन्होंने कहा कि यूनिट प्रशासन को इसकी सूचना दी। साथ ही उपायुक्त का निर्देश प्राप्त था कि बच्ची का अच्छे से अच्छा इलाज करवाया जाए। इसके उपरांत बच्ची का बोकारो में इलाज करवाया गया। अभी बच्ची चलने लायक है एवं सेहत भी काफी अच्छी है। बच्ची का भविष्य उज्ज्वल हो इसके लिए बच्ची को अच्छे स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि और भी ऐसे अनाथ बच्चे हों या जिनका इलाज कराने में कठिनाइयां हो रही हैं, जिला प्रशासन को उसकी सूचना दें। चिकित्सा के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा।















