
Chaibasa : ऑनलाईन डिलीवरी एप ऑर्डरजी की लांचिंग बतौर मुख्य अतिथि सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने की. इस एप के माध्यम से चाईबासा, चालियामा एवं झींकपानी के लोग रेस्टोरेन्ट से भोजन, राशन, फल, सब्जी एवं दूध इत्यादि ऑर्डर कर सकते हैं. ऑर्डरजी एप प्ले स्टोर आदि पर उपलब्ध है. इस अवसर पर ऑर्डरजी एप के प्रोपराईटर अर्पित खिरवाल, अविनाश खिरवाल, पीयूष अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे.


















