रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर स्थित श्री शिरडी साईं भक्त मंडल ने धोनी फैन्स क्लब के सहयोग से शनिवार को 20वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया. गुरु चंद्रभानु सत्पति के जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय रेलवे कल्याण मंडप में आयोजित इस शिविर में कुल 113 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

श्री शिरडी साईं भक्तमंडल की ओर से शनिवार को यहां रेलवे कल्याण मंडप में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्यमी सह समाजसेवी आदर्श दोदराजका ने साईं बाबा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. विधायक सुखराम उरांव, भाजपा नेता अशोक षाड़ंगी, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की मालती गिलुवा, पवन शंकर पांडेय, अनूप दुबे, डिक्की राव आदि अनेक गणमान्य लोग भी शिविर में उपस्थित हुए. शिविर में युवाओं एवं महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने रक्तदाताओं की हौसलाअफजाई करते हुए उन्हें नियमित रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया. इसके साथ ही उन्होंने रक्तदाताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया. (नीचे भी पढ़ें)
शिरडी साईं भक्त मंडल के प्रोपराइटर सह उद्योगपति आदर्श दोदराजका ने कहा कि भक्त मंडल भविष्य में साल में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा. उन्होंने रक्तदान को दूसरे को जीवन देना बताते हुए भक्त मंडल एवं धोनी फैंस क्लब का आभार भी जताया, जो लोगों को जागरूक कर रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं.




