
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से 12 कोरोना पीड़ित व्यक्ति को दोबारा जांच के उपरांत रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इस मौके पर मंत्री जोबा मांझी, विधायक सुखराम उरांव, जिला उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा एवं उप विकास आयुक्त अमित रंजन उपस्थित थे। डिस्चार्ज हुए सभी व्यक्ति को विधायक सुखराम उरांव की और से हॉर्लिक्स, काजू, किसमिस, पिस्ता बादाम व बिस्किट दिया गया। जबकि प्रशासन की ओर से सीएम आहार किट के साथ में छाता प्रदान किया गया। 12 व्यक्ति को अपने-अपने घर वाहनों से भेजा गया। सभी को सुरक्षित उनका घर पहुंचाया गया। इस दौरान अनुमण्डल अस्पताल के प्रभारी डॉ आरएन सोरेन, पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, बीडीओ रामनारायण सिंह समेत प्रभारी सिविल सर्जन समेत मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित थे। जबकि रेलवे अस्पताल के डॉक्टर एस सोरेन, डॉक्टर जी सोरेन समेत टीम के सदस्य भी उपस्थित थे:







